फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित लूट, गलत बिलिंग एवं बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को शक्तिभवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग का शिकार हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल भी कई गुना बढ़ गया है। लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे 4जी स्मार्ट मीटर किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। नेटवर्क की समस्या से मीटर सही से काम नहीं कर रहे हैं जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पार्टी ने ज्ञापन में स्मार्ट मीटरों के नाम पर हो रही लूट को रोकने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें