लखनऊ। आगरा में चल रही प्रथम सब जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट इंटर डिविजनल रोल बॉल चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ की टीम को आगरा ने पराजित किया। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यरत कोच नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में गई लखनऊ की बालक टीम ने आज सेमीफाइनल में मजबूत टीम मेरठ टीम को रोमांचक मुकाबले में 7-2 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लखनऊ टीम ने आगरा की मजबूत टीम को 4-4 की बराबरी पर रोक दिया, लेकिन अतिरिक्त समय में आगरा ने दो गोल करके 6-4 से मैच जीतने के साथ विजेता का खिताब जीत लिया जबकि लखनऊ को उपविजेता के खिताब से ही संतोष करना पड़ा। पूरे टूर्नामेंट में लखनऊ के गोलकीपर वीर प्रताप सिंह शानदार प्रदर्शन किया।