फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के सत्यम मिश्रा हत्याकांड में पुलिस की उदासीनता और दोषियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जीपीओ प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधान भवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्कामुक्की व नोकझोंक भी हुई। पुलिस कार्यकर्ताओं को जबरन बस में लादकर इको गार्डन रवाना किया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह की अगुवाई में हजरतगंज स्थित जीपीओ के पास पीड़ित परिवार के साथ एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने विधान भवन कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की शुरू हो गई। अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यम मिश्रा भाजपा के मंडल मंत्री थे। उनकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस पीड़ित परिवार की एफआईआर तक नहीं लिख रही थी।
बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें