फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के ‘तोते’ से डरे मुलायम व मायावती : आप

Tue, 28 Jul 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण खुद पार्टी छोड़कर गए हैं। पार्टी में वापस आने की संभावनाएं वे स्वयं ही खत्म कर चुके हैं। इसलिए उन्हें वापस लेने का सवाल नहीं है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा योगेंद्र व प्रशांत  को पार्टी में शामिल करने के प्रस्ताव पर पूछे गए सवाल पर यह जवाब दिया।

सोमवार को इंदिरानगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सीबीआई केंद्र सरकार का तोता है और मुलायम सिंह यादव व मायावती उसी तोते के डर से मोदी को भूमि अधिग्रहण बिल पर समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन बातों को मुद्दा बनाकर सामने आएगी 'आप'

मायावती पर ताज कॉरिडोर व मुलायम पर आय से अधिक संपत्ति की जांच सीबीआई के हाथ में है। उप्र में बलात्कार, अपराध, शिक्षा व जाति-धर्म के नाम पर जो लूट-खसोट हो रही है उसे मुद्दा बनाकर आप जनता के सामने लाएगी।

प्रदेश को पांच जोनों में बांटकर रणनीति बनाई गई है। पंजाब में हुई आतंकवादी घटना पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद देश की सीमाएं अधिक असुरक्षित हो गई हैं।

उन्होंने अमिताभ ठाकुर के मुद्दे पर सरकार के साथ पुलिस को भी कठघरे में खड़ा किया।

कहा, सरकार को अत्याचार करने और पुलिस को सरकारी गुलामी करने के लिए शर्म आनी चाहिए। वार्ता में दिल्ली से आए पार्टी के सह प्रभारी प्रकाश, नरेश यादव, शकील मलिक भी शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें