फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले सहकारी समिति के सचिव के घर पहुंचे आप सांसद

Sun, 15 Nov 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राज कपूर माैर्य के परिजनों से मिलते आप सांसद संजय सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को काकोरी के बहरू गांव निवासी सहकारी समिति के सचिव राज कपूर मौर्य के घर पहुंचे। राम कपूर मौर्य ने बृहस्पतिवार को वेतन न मिलने और प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

संजय सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के पिछले सात वर्षों का बकाया वेतन तत्काल जारी करने, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने, मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और उन्हें प्रताड़ित करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यह घटना सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता का प्रमाण है। उन्होंने एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक कोई सरकारी अधिकारी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा और न ही कोई आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें