फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस भेजकर डराने का प्रयास कर रही है यूपी सरकार : संजय सिंह

Thu, 03 Sep 2020 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि अब बौखलाहट में पुलिस से उन्हें नोटिस भिजवाया जा रहा है। वह इन नोटिसों से डरने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन


आप सांसद ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है। कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ब्राह्मणों व दलितों के साथ अत्याचार होने का मुद्दा उठाने से बौखलाई सरकार ने 10 एफआईआर कराने के बाद मेरा कार्यालय भी खाली करा दिया है। 27 अगस्त को गोमती नगर थाना द्वारा मेरे खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जरिये धमकी दी जा रही है, लेकिन वह ऐसी धमकी से डरे बगैर जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने थानेदार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि संविधान और कानून के तहत उन्हें जब भी जांच के संबंध में बुलाया जाएगा, वह थाने में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें