फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आप सांसद संजय सिंह की मांग, शिक्षकों के खाली पद भरे सरकार, प्रयागराज के आंदोलन का किया समर्थन

Wed, 04 Jun 2025 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में कहा कि सरकार को शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मांग की है कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भर्ती करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख 93 हजार पद खाली पड़े हैं। प्रयागराज में चल रहे छात्रों के आंदोलन की मांग है कि 90 हजार खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाए। हम आंदोलन का समर्थन करते हैं और मांग करते हैं कि शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है और कानून व्यवस्था बदहाल है। लोग परेशान हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को हिंदुत्व का टेंडर किसने दिया? आज यूपी में कानून व्यवस्था बदहाल हैं। अपराध बढ़ रहा है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने बीटीसी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मुद्दा उठाया साथ ही शिक्षामित्रों के साथ न्याय करने की भी मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें