आम आदमी पार्टी (आप) अब उत्तर प्रदेश में बूथ मैनेजमेंट पर फोकस
करेगी। एक बूथ पर 20-20 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाएगी।
यह जानकारी
‘आप’ की प्रवक्ता अरुणा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिलों में
कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा आयोजित करने, चुनाव घोषणा पत्र के लिए एजेंडा
तय करने व जिलों में चुनाव अभियान कमेटियां भी जल्द गठित की जाएंगी।
सोमवार
को ‘आप’ की अवध प्रांत की बैठक में चुनाव अभियान की तैयारियों में युद्ध
स्तर पर जुटने पर जोर दिया गया। बताया कि 26 जनवरी तक 4,94,350 लोगों ने
पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को अमेठी, 13
को कन्नौज व 16 को गोंडा में झाड़ू यात्रा आयोजित की जा रही है।
उधर,
पार्टी ने छूटे हुए प्रत्याशियों का अंतिम राउंड का इंटरव्यू 14 फरवरी को
करने का निर्णय लिया है। इसमें वे ही लोग बुलाए जाएंगे जो दो बार के
इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके हैं।