फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के 'उस्ताद' ने फंसा दी लखनऊ सीट

Fri, 21 Mar 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
'आप' के एक सबसे अनुभवी नेता ने ऐसा पेंच फंसाया है कि पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि किस प्रत्याशी को लखनऊ सीट की बागडोर दी जाए।
विज्ञापन


इस बार पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य इलियास आजमी ने पेंच फंसा दिया है।

उन्होंने लखीमपुर खीरी के बजाय लखनऊ से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

इस वजह से पार्टी यहां से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पा रही है। ‘आप’ के लिए भी लखनऊ सीट बहुत खास बन गई है।

मुस्लिम प्रत्याशियों पर नजर

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री का नाम यहां से लगभग फाइनल हो गया था।

एप्पल कंपनी से एक करोड़ रुपये की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए आदर्श को पार्टी ने लखनऊ सीट से लड़ने की तैयारी करने के संकेत दे दिए थे।

लेकिन पहले तो भाजपा के कारण ‘आप’ ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी के रणनीतिकार चाहते हैं कि लखनऊ सीट से कोई मुस्लिम प्रत्याशी उतारा जाए। दरअसल, पार्टी की नजर यहां के करीब पांच लाख मुस्लिम मतदाताओं पर है।

साथ ही यहां से अभी किसी भी पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है।

ब्राह्मण, ठाकुर के बीच आप की ये है चाल

सपा व बसपा ने ब्राह्मण तो भाजपा ने ठाकुर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। इसलिए ‘आप’ अब मुस्लिम प्रत्याशी उतारने का मन बना रही है।

पहले शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम भी सामने आया। जव्वाद भाजपा व कांग्रेस का खुलकर विरोध और ‘आप’ का समर्थन कर रहे हैं।

लेकिन मौलाना कल्बे जव्वाद शिया धर्मगुरु हैं, ऐसे में उन्हें सुन्नियों का वोट मिलने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए पार्टी दूसरे नामों पर विचार कर रही है।

अंतिम निर्णय बाकी

मौके की नजाकत भांपते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इलियास आजमी ने लखनऊ से चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी है।

पार्टी उन्हें लखीमपुर से पहले ही अपना प्रत्याशी बना चुकी है। लेकिन इलियास अपनी उम्र व खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लखनऊ से टिकट की मांग कर रहे हैं।

पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में लखनऊ सीट पर कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

हालांकि, पार्टी इलियास आजमी को लखनऊ से लड़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन

कौन हैं इलियास

79 वर्षीय इलियास आजमी शाहाबाद से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे 11वीं व 14वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वह पहले बसपा के साथ थे।

इस समय आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पीएसी के सदस्य हैं। आजमगढ़ में जन्मे इलियास हरदोई में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें