फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का टिकट चाहिए, तो देना पड़ेगा इंटरव्यू

Sat, 08 Feb 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) से लोकसभा चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों की यूपी में भी लंबी तादाद हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रत्याशियों के चुनाव के लिए पहले चरण के इंटरव्यू में 1111 शामिल हुए ।

साक्षात्कार के लिए तीन-तीन सदस्यों का पैनल बनाया गया था। कुल 24 टीमों ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक इंटरव्यू लिया। इस दौरान टिकट चाहने वालों से एक दर्जन से अधिक सवाल भी पूछे गए।
दिल्ली में आप के बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में भी इस पार्टी से टिकट चाहने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। यूपी में ‘आप’ की स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को पहले चरण का साक्षात्कार रखा था।
विज्ञापन


राजधानी के एक लॉन में आयोजित इंटरव्यू में अमेठी से टिकट मांग रहे कुमार विश्वास भी आम लोगों की तरह टोकन लेकर पैनल के सामने पेश हुए। उन्होंने पैनल के सवालों के जवाब भी दिए।

लखीमपुर से इलियास आजमी, लखनऊ से शिव गोपाल मिश्र व जौनपुर से डॉ. केपी यादव भी इंटरव्यू देने आए। इंटरव्यू के दौरान सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य आशुतोष, केंद्रीय प्रवक्ता संजय सिंह व आदर्श शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पार्टी के टिकट की चाह रखने वालों में आम आदमी ही ज्यादा थे। काफी संख्या में युवा भी शामिल हुए। ‘आप’ की अवध प्रांत की प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ने आम आदमियों में भी यह विश्वास दिलाया है कि वे भी लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
जिलों में भी खंगाली जाएगी कुंडलीआम आदमी पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी जिनका चयन करेगी उनकी कुंडली संबंधित जिले में खंगाली जाएगी। वहां से जो कुछ हासिल होगा उसे स्क्रीनिंग कमेटी के सामने फिर रखा जाएगा।

इसके बाद प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर अपनी संस्तुति देगी। इस संस्तुति को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। आप की अवध क्षेत्र की प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि पहली सूची 20 फरवरी तक घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कल फिर होंगे इंटरव्यूआम आदमी पार्टी ने टिकट की चाहत रखने वाले बचे हुए 500 लोगों को रविवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। हालांकि यह इंटरव्यू कहां होंगे यह जानकारी अभी नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें