फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास भी करने लगे दूसरों जैसी 'सियासत'

Mon, 20 Jan 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी भी अब सियासतदारों की तरह सियासी पैंतरे सीख गया है।
विज्ञापन


‘आप’ के कुमार विश्वास’ भी अब दूसरे नेताओं की तरह खुद वही सियासती दांव चल कर वोट जुटाने का काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ दम भर रहे कुमार विश्वास को भी अल्पसंख्यकों को लुभाने में ही अपना वोट नजर आ रहा है।

इसके लिए वह सभी सियासती दांव चल रहे हैं। 10 दिन के अपने दौरे पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास अमेठी पहुंचे।

सबसे पहले वह इस दौरान रामनगर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी की मजार पर माथा टेकने गए। इसके बाद टीकरमाफी पहुंचकर स्वामी परमहंस की समाधि का दर्शन किया।

अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद क्षेत्र का पांच दिवसीय दौरा कर चुके ‘आप’ नेता कुमार विश्वास सोमवार को दोबारा अमेठी पहुंचे।

दौरे के पहले दिन वे सुबह 9:30 बजे रामनगर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी की मजार पर माथा टेकने गए।

करीब 10:00 बजे टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम पहुंचे। परमहंस की समाधि के दर्शन के बाद आप नेता ने 11:00 बजे तक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

11:00 से 11:30 के बीच कुमार परिवारीजनों की असामयिक मौत से पीड़ित आम परिवार के लोगों को शोक संवेदना व्यक्त करने घोरहा गांव गए।

उसके बाद कुमार ने संग्रामपुर के जरौटा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन और संग्रामपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शाम को डॉ. कुमार भेटुआ ब्लॉक में पार्टी दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें