फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा आमिर ने आकाश बन छात्रा को फंसाया, फिर नोचता रहा जिस्म; ममेरी बहन से भी करता छेड़छाड़... गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 09:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शादीशुदा आमिर ने आकाश बन छात्रा को फंसाया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी ममेरी बहन से भी छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के बीकेटी निवासी मो. आमिर पर आकाश बनकर शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बुधवार को छात्रा ने आरोपी के खिलाफ बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस पहले ही छात्रा की ममेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


बीकेटी के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा के मुताबिक, कॉलेज आते-जाते आरोपी आमिर ने उससे दोस्ती की। उसने अपना नाम आकाश बताया था। कुछ दिनों बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। छात्रा भी आरोपी की बातों में आ गई। उसने जल्द शादी करने की बात कही।

इसके बाद लगातार यौन शोषण करने लगा। कुछ दिनों के बाद छात्रा को पता चला कि आरोपी आकाश का असली नाम मो. आमिर है और वह पहले से शादीशुदा है। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उनका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

घर में घुसकर पीड़िता की ममेरी बहन से की छेड़छाड़

छात्रा का आरोप है कि 20 जुलाई को परिवार के लोग मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वह घर पर अकेली थीं। आरोपी उनके घर में घुस आया और उनके साथ गलत काम किया। छात्रा के घर से निकलकर आरोपी पड़ोस में रहने वाले उनके मामा के घर घुस गया और उनकी ममेरी बहन से छेड़छाड़ की। शोर होने पर लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी बाइक व मोबाइल छोड़कर भाग गया।

अंतिम संस्कार से लौटकर दर्ज कराई एफआईआर

मो. आमिर की हरकतों से परेशान छात्रा ने मां को सारी बात बताई। उसी दिन उनके दादा का शाहजहांपुर में देहांत हो गया। छात्रा परिवार के साथ अंतिम संस्कार में चली गईं। वहां से बुधवार को लौटकर छात्रा ने आरोपी आमिर के खिलाफ बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस आरोपी आमिर को पहले ही पीड़िता की ममेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें