फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महंगाई के विरोध में हल्लाबोल कर रहे आप यूथ विंग कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प, धक्कामुक्की

Sun, 16 Jul 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस पर पुलिसकर्मियों की उनसे तीखी झड़प, धक्कामुक्की और हाथापाई हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश, प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की यूथ विंग की ओर से रविवार दोपहर गोमती नगर पार्टी कार्यालय से हल्लाबोल किया गया। इसे लेकर उनकी पुलिस से तीखी झड़प, धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस ने डंडे मारकर कार्यकर्ताओं को कार्यालय के अंदर किया। बाद में पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व में पत्रकारपुरम चौराहे से 1090 चौराहे तक हल्लाबोल का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे लेकर पहले से पार्टी कार्यालय के बाहर और आसपास पुलिस बल तैनात था। इसके बाद भी जब पार्टी कार्यकर्ता बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने बैरिकेड कर उन्हें रोका।

ये भी पढ़ें - भाजपा से गठबंधन का एलान: राजभर बोले, यूपी में अब विपक्ष खत्म, धर्म सिंह सैनी भी हमारे साथ होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तेजी से बदल रही यूपी की राजनीति: ओम प्रकाश राजभर के बाद दारा सिंह चौहान भी भाजपा में होंगे शामिल


इसे लेकर नोकझोंक, धक्कामुक्की, हाथपाई हुई। इसके बाद भी कुछ कार्यकर्ता निकलकर चौराहे की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़कर हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें