फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:आप सांसद ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत

Tue, 10 Jun 2025 06:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। वेंटिलेटर न होने से बच्चों की मौत हो रही है। आयुष्मान योजना में घोटाले हो रहे हैं और सरकार कुंभ की भगदड़ में मृतकों की संख्या छिपा रही है।
विज्ञापन
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बदायूं के महिला अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर सीपैक वेंटिलेटर न होने से हर महीने 25 से 30 बच्चों की मौत हो रही है। ये संवेदनहीनता की परकाष्ठा है। मीडिया खबरों के मुताबिक यहां पर सीपैक का वेंटिलेटर लाया गया पर इसे चलाने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण नहीं दिया गया और बच्चों की मौत होती रही। यह शर्मनाक है कि अस्पताल के स्टाफ को इतने समय में ट्रेनिंग तक नहीं दी जा सकी। यह आपराधिक लापरवाही है। जो भी जिम्मेदार हैं सरकार को उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में घोटाला हो रहा है। मामले में हजरतगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। 6239 मरीजों के नाम पर 39 अस्पतालों को 10 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के अस्पताल में एक्सरे फिल्म पर न देकर कागज पर दिया जा रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का ये हाल है।

संजय सिंह ने बीबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि कुंभ में 82 लोगों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने मृतकों के आंकड़े छिपाए हैं। सरकार ने जानबूझकर भगदड़ में मृतकों की कम संख्या दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें