फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar Update: आधार कार्ड के 10 साल हो गए तो करा लें अपडेट, वरना मिलने वाली सुविधाओं में आएगी अड़चन

Fri, 01 May 2026 07:52 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Aadhar Update News: यदि आपके आधार कार्ड के 10 साल हो गए हैं तो अपडेट करा लें। वरना मिलने वाली सुविधाओं में अड़चन आएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आधार कार्ड (aadhaar card) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिनका आधार कार्ड 10 साल या उससे अधिक पुराना हो गया तो उसे अपडेट जरूर करवा लें, ताकि आधार के जरिये मिलने वाली सुविधाओं में कोई अड़चन न आए। विभाग की तरफ से आधार धारकों को इससे संबंधित मेसेज भी पहुंच रहे हैं। फिलहाल विभाग ने निशुल्क आधार अपडेट करवाने की तारीख 14 जून 2026 तक तय की है। उत्तर प्रदेश में करोड़ों आधार अपडेट नहीं हैं।

विज्ञापन


आधार बायोमीट्रिक में आइरिस, फोटो, थंब इंप्रेशन और फोटो होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों के मुताबिक दस या उससे अधिक समय बीतने के बाद आधार अपडेट करवना चाहिए। वायोमीट्रिक अपडेट होने से काफी सुविधा रहती है। जब भी कभी आधार संबंधी योजनाओं का लाभलेना होता है तो आसानी से पूरी डिटेल मैच हो जाती है। कई बार अपडेट न होने से इस प्रक्रिया में दिक्कत आती है। 

अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी बाकी 

पांच वर्ष व 15 वर्ष की उम्र पूरी होने पर आधार बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। प्रदेश के करीब दो करोड़ बच्चों के आधार अपडेट होने हैं। यूआईडीएआई की तरफ से प्रदेश के स्कूलों में भी शिविर लगवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें