फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Plot: पांच हिंदूवादी नेताओं के घर ग्रेनेड हमला कर हत्या करने की थी साजिश, फिर था दुबई भागने का प्लान

Fri, 01 May 2026 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इन आतंकियों ने पांच हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रची थी। साजिश के तहत इन सभी के घरों पर भी ग्रेनेड से हमला करना था। एटीएस की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई के संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। इन आतंकियों ने पांच हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रची थी। साजिश के तहत इन सभी के घरों पर भी ग्रेनेड से हमला करना था। एटीएस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब एटीएस शुक्रवार से आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एटीएस ने 23 अप्रैल को नोएडा से बागपत के तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान व एटा के समीर को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में तुषार मेरठ और समीर दिल्ली में रह रहा था। ये दोनों पाकिस्तानी अपराधी शजहाद भट्टी और आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल, मेजर अनवर, मोहम्मद हमाद बरकाती व आबिद जट के संपर्क में थे। उनके इशारे पर भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपियों को शहजाद भट्टी ने हिंदूवादी नेता दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, पिंकी चौधरी, युद्धि राणा और गौरव राजपूत की हत्या करने का टास्क दिया था। यह टास्क शहजाद ने आबिद जट के माध्यम से दिया था। इसमें यह भी कहा गया था कि इन सभी के घरों पर ग्रेनेड भी फेंकने हैं। जिससे दहशत फैल सके।
विज्ञापन


तीन लाख में करनी थी पांच हत्याएं, फिर भागते दुबई
पाकिस्तानी हैंडलर्स ने तुषार और समीर को इन सभी की हत्या करने के लिए तीन लाख रुपये देने को कहा था। 50 हजार पहले और ढाई लाख रुपये वारदात को अंजाम देने के बाद। साथ ही उन्होंने दोनों को आश्वासन दिया था कि पासपोर्ट बनवाकर दुबई भेजा जाएगा। वहीं पर सेटल कर दिया जाएगा। इससे भारत की जांच एजेंसी उन तक नहीं पहुंच पाएंगी।

एक्स मुस्लिमों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर दी थी धमकी
एटीएस की जांच में पता चला कि तुषार और समीर ने एक्स मुस्लिम इमरोज आलम, अंजली आर्या, समीर व सलीम वास्तिक को व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के जरिये कॉल की थी। कॉल में कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शहजाद भट्टी भी जुड़ा था। जिसने इन सभी को धमकी दी थी। इससे संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।

छह दिन की मिली कस्टडी रिमांड
आतंकी साजिश की तहत तक पहुंचने के लिए एटीएस ने आरोपियों की रिमांड मांगी थी। एनआईए की विशेष अदालत में अर्जी दी थी। बृहस्पतिवार को अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश नीतू पाठक ने आरोपियों की छह दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की। शुक्रवार सुबह 11 बजे से 6 मई शाम छह बजे तक आरोपी रिमांड पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें