लखनऊ। मड़ियांव के अजीज नगर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। घर की मालकिन लीटू बोस ने बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
लीटू बोस के मुताबिक वह 10 फरवरी को पैतृक घर हरदोई गई थीं। 17 फरवरी की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। अजीजनगर स्थित घर पहुंचने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला, अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन, सोने की एक जोड़ी झुमकी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की एक अंगूठी और कुछ साड़ियां चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर मड़ियाव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।