फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधार शिविर आज, रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नया आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के लिए अमर उजाला की ओर से रविवार और सोमवार यानी 23 और 24 नवंबर को डालीबाग स्थित कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने शनिवार को फोन करके अपना पंजीकरण करा लिया है। यदि कैंप आगे बढ़ता है तो इसकी सूचना अखबार में ही दी जाएगी।
विज्ञापन

पंजीकरण करा चुके लोगों से अनुरोध है कि वे तय किए गए समय और अनिवार्य दस्तावेज के साथ 3ए तिलक मार्ग, डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचें। कार्यालय में मौजूद यूआईडीएआई की टीम आधार बनाने व अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करेगी।



ये जानकारी बेहद जरूरी

- पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों का आधार बनवाने के लिए उनका जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही माता-पिता में से किसी एक की मौजूदगी जरूरी होगी, क्योंकि उनका बायोमेट्रिक लिया जाएगा।
विज्ञापन




- 05 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चे, किशोर व किशोरी जिनके पास सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र है, उन्हें भी बायोमेट्रिक के लिए माता या पिता को साथ लाना होगा।



- 05-18 वर्ष के वे आवेदक जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र के साथ जाति, निवास या फिर पासपोर्ट है तो उनके साथ माता या पिता का आना अनिवार्य नहीं होगा।







आधार में इन्हें कराया जा सकेगा अपडेट

- बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर, ईमेल या फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड लाना होगा।



- आधार में दर्ज पते को अपडेट करवाना है तो आधार कार्ड के साथ एक एड्रेस प्रूफ जैसे पासपोर्ट, बिजली बिल, राशन कार्ड या कोई सरकारी विभागीय आईडी कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें