फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंथरा में युवक पर जानलेवा हमला, मौत

विज्ञापन
अस्पताल में प्रदीप। 
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के शहजादी निवासी प्रदीप (25) का मंगलवार दोपहर कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवकों ने उनकी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पत्नी सुशीला ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ बंथरा थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन






एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक प्रदीप मजदूरी करते थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से बाइक लेकर पंचर बनवाने कानपुर रोड स्थित कटी बगिया गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों और लोहे के रॉड से प्रदीप की बुरी तरह पिटाई कर दी। प्रदीप वहीं बेहोश होकर गिर गए। कुछ देर बाद होश आने पर वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और पत्नी को घटना की जानकारी दी। उसकी गंभीर हालत देख परिजन आनन-फानन पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई।
प्रदीप की पत्नी सुशीला ने कटी बगिया निवासी अंकित, अमित, रवि, मनीष व अन्य अज्ञात के खिलाफ बंथरा थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुछ फुटेज मिली है। पुलिस उसको देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें