स्कूटी ले जाते सीसीटीवी में दिखा आरोपी।
लखनऊ। कृष्णानगर के आजाद नगर में मंगलवार को युवक ने पार्किंग में खड़ी एयरपोर्ट कर्मचारी की स्कूटी चुरा ली। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर स्कूटी ले जाते दिखा। कर्मचारी की पत्नी ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
आलमबाग के प्रेमनगर निवासी संजीव कुमार एयरपोर्ट में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी पत्नी ज्योति वर्मा के मुताबिक मंगलवार को वह दोपहर में बेटी को स्कूल से लेकर स्कूटी से लौट रही थीं। कृष्णानगर के आजाद नगर स्थित बौद्ध विहार में उन्होंने स्कूटी खड़ी की और बेटी के साथ बजरंग फर्नीचर की दुकान में चली गईं। कुछ देर बाद वह जब दुकान से लौटीं तो उन्हें स्कूटी नहीं मिली। उन्होंने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें पीली हुडी पहने हुए युवक उनकी स्कूटी ले जाते दिखा। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है। फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।