काकोरी। पारा इलाके में रहने वाली युवती का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया वायरल कर मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को कांशीराम कॉलोनी निवासी शशि यादव, हिमांशी यादव और अपने मामा-मामी व नानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार, युवती ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित पिता की देखभाल कर रही है। आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार कर उसका नंबर वायरल किया। इसके बाद उसे अज्ञात लोगों के अभद्र फोन आ रहे हैं। चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। आरोपियों ने उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बताया कि मामले की जांच अतिरिक्त इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।