फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण का बनाया दबाव, थाने में हंगामा

Tue, 10 Mar 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जानकीपुरम निवासी नफीस खान ने धर्मांतरण नहीं करने पर युवती की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के साथ जानकीपुरम थाने में सुबह 11 बजे से रात दो बजे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद तिवारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवती के भाई का आरोप है कि नफीस उनकी बहन को फरवरी में दिल्ली लेकर गया था। वहां उसने धर्म बदलने का दबाव बनाया और तभी निकाह करने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं, बहन को एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। किसी तरह वह नफीस के चंगुल से भागकर बाहर निकली और परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन दिल्ली पहुंचे और उसे वापस लेकर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 फरवरी को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने जांच की बात कहकर तहरीर रख ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बीच नफीस पीड़ित परिवार को लगातार धमकी देता रहा। रविवार रात पीड़ित पक्ष बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ जानकीपुरम थाने पहुंचा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात करीब दो बजे तक थाने में हंगामा होता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें