फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घैला पुल से नदी में कूदी युवती, नहीं लग सका पता

Sat, 20 Sep 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नदी में युवती की तलाश करती पुलिस व एसडीआरएफ टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के घैला पुल से शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक युवती गोमती नदी कूद गई। पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश में अंधेरा होने तक सर्च ऑपरेशन चलाया पर कुछ पता नहीं चल सका। अब शनिवार को फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश शुरू की। इस बीच दुबग्गा निवासी विनोद कश्यप पत्नी नीलम के साथ दोपहर से लापता बेटी शिवांगी को तलाशते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शिवांगी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कॉपी लेने की बात कहकर घर से निकली थी। आधा घंटे तक जब वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। आशंका है कि गोमती नदी में कूदने वाली युवती शिवांगी है। पिता विनोद कश्यप ने बेटी के लापता होने की तहरीर दुबग्गा पुलिस को दी है।

गोमती नदी में युवती की तलाश करती पुलिस व एसडीआरएफ टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें