फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े

Tue, 10 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इसी वैन से आए थे युवक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के कैथूलिया गांव में रविवार देर रात वैन लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक व उसको दोस्त को युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर प्रेमी व उसका साथी वैन छोड़कर भाग निकले। नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से वैन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

रहीमाबाद के हंसा खेड़ा गांव निवासी युवक अपने दोस्त के साथ निकट के गांव कैथूलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। युवक ने प्रेमिका को अपनी वैन में बैठा लिया और गांव से कुछ दूरी पर वैन खड़ी कर दी। इस दौरान परिजन व ग्रामीण युवती को ढूंढते हुए वैन तक पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मौका पाकर दोनों युवक मौके से भाग निकले। नाराज ग्रामीणों ने वैन के शीशे तोड़ डाले। एसएसआई उमेश यादव के मुताबिक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रेम प्रसंग का मामला है। गाड़ियों के नंबरों से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें