फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कॉलेज के बाहर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, तीन नामजद

Sun, 06 Sep 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चाकू से वार से घायल युवक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। कुम्हरावां रोड स्थित आरआर कॉलेज के गेट के बाहर तीन छात्रों ने तेजस श्रीवास्तव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेजस के दोस्त युवराज सिंह ने आयुष तिवारी, उमंग और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवराज ने बताया कि उसकी चचेरी बहन से आरोपियों की बातचीत होती थी। इसी विवाद को सुलझाने वह तेजस और प्रकाश के साथ आरोपियों के पास गया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने तेजस पर चाकू से वार कर दिया। तेजस लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकले। घायल तेजस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें