फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारपाई पर मृत मिला युवक, हत्या का केस

विज्ञापन
दीपक रावत।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के दशहरी गांव में मंगलवार सुबह तालाब किनारे बनी झोपड़ी में दीपक रावत (23) का शव मिला। बड़े भाई श्रवण रावत ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

श्रवण के मुताबिक सरकार ने उन्हें मछली पालन के लिए तालाब दस वर्ष के पट्टे पर दिया है। सोमवार रात वह दीपक के साथ तालाब की देखरेख के लिए गए थे। कुछ देर बाद दीपक तालाब के पास बनी झोपड़ी में सो गया। श्रवण वहां से कुछ दूरी पर दूसरी झोपड़ी में सो गए। सुबह काफी देर बाद भी दीपक नहीं उठा तो वह उसकी झोपड़ी में पहुंचे। चारपाई पर दीपक मृत पड़ा था। यह देख उनकी चीख निकल गई।

श्रवण ने घरवालों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि दीपक के शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी और लॉकेट टूटा था। उन्होंने गांव के शुभम, विकास, करन और शुभम पर भाई की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




तीन दिन पहले दी थी हत्या की धमकी

श्रवण ने बताया कि आरोपी आए दिन उनके तालाब से मछलियां चुरा लेते थे। इसका उन्होंने व दीपक ने कई बार विरोध भी किया। आरोप है कि तीन दिन पहले दीपक ने शुभम और करन को मछली चुराते देखा था। ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने हत्या की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें