फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में ईंट से कूच कर युवक की बेरहमी से की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Fri, 18 Mar 2022 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। मैदान में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के सिमरा गौड़ि में शुक्रवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिला। छानबीन में पता चला कि मृतक बीकेटी इलाके का रहने वाला था और ईंट से कूंच कर  उसकी हत्या की गई है। घटना को लेकर अभी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


मड़ियांव थाना क्षेत्र के सिमरा गौडी में शुक्रवार सुबह होली खेल रहे बच्चों ने मैदान में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देख लोगों को जानकारी दी। इस पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने छानबीन की तो मृतक की शिनाख्त बीकेटी थाना क्षेत्र के रहने वाले दयाराम (35) के रूप में हुई। 

पुलिस के मुताबिक दयाराम चालक की नौकरी करता था । वह मड़ियाओं के सिमरा गौरी में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


फिलहाल घटना के पीछे नशेबाजी या किसी पुरानी रंजिश को लेकर छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें