घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवक को पीटा
लखनऊ। पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर- 5 निवासी मीरा चौधरी ने आशुतोष, उसके भाई शनि नाम व सावन पर पति की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को केस दर्ज कराया है।
मीरा के मुताबिक 27 अप्रैल को रात 10 बजे घर के सामने आरोपी शराब पी रहे थे। पति अवनीश ने टोका तो आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। अविनाश का पैर टूट गया।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है। उधर, मोहनलालगंज के जबरौली गांव में गाली-गलौज करने से रोकने पर सोमवार को रात आठ बजे पड़ोसी अमीरचंद्र व जितेंद्र ने रेखा की पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।