फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 Oct 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चिनहट। अयोध्या रोड स्थित रघुनंदन आशियाना कॉलोनी में किराये पर रहने वाले राहुल विश्वकर्मा (19) ने शनिवार देर रात फंदे लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से मिर्जापुर के हाजीपुर, अदलहाट के निवासी थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, राहुल क्राउन मॉल स्थित बर्गर किंग में काम करते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे उन्होंने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें लोहिया अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के अनुसार, राहुल कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान थे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें