फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काम के दौरान अचानक गिरा युवक, मौत

Mon, 24 Nov 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
साहिल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में शनिवार की रात गिट्टी प्लांट में ड्यूटी के दौरान मजदूर साहिल (23) की हालत बिगड़ गई। उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बंथरा के हिंदू खेड़ा निवासी साहिल गांव से कुछ दूर पहाड़पुर में अजय बिल्डर्स नामक गिट्टी प्लांट में मजदूरी करता था। साहिल शनिवार रात नौ बजे घर से ड्यूटी पर गया। रात करीब तीन बजे गिट्टी प्लांट के मजदूरों ने साहिल के परिजनों को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और उन्हें जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल काम करने के दौरान अचानक बेसुध होकर गिर गए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मृतक के परिवार में उनके पिता राममिलन, मां रजन देई और तीन बहनें व एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें