फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पांच घंटे तक नहीं ले जाने दिया शव

Sat, 21 Mar 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामशंकर की फाइल फोटो व सीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
माल। कस्बे में स्थित बंधन बैंक के पास शुक्रवार दोपहर बाइक से जा रहे गांगन मजरा निवासी रामशंकर (34) फिसलकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रामशंकर ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट लगने के कारण रामशंकर की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक रामशंकर बृहस्पतिवार को बहन के घर करेंद गांव गए थे। शुक्रवार को वह बाइक से लौट रहे थे। बंधन बैंक के पास सुबह 10:30 बजे बाइक के सामने अचानक से साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के लिए उन्होंने ब्रेक लगा दिया। बारिश में भीगी सड़क होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। रामशंकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच दूसरी ओर से आ रही कार के पिछले पहिये की चपेट में आने से रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी में जमा हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक ग्रामीणों ने सीएचसी से शव को ले जाने नहीं दिया। पुलिस ने काफी देर तक समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, शव दवा काउंटर के पास रखा गया था, जिसकी वजह से अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

रामशंकर परिवार में अकेला कमाने वाले थे। वह ऑटो रिक्शा चला कर परिवार का खर्च चलाते थे। परिवार में पत्नी पप्पी, बेटी दीक्षा (7), बेटा रितिक (5) और अभय (3) हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर के अनुसार, पप्पी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

रामशंकर की फाइल फोटो व सीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

रामशंकर की फाइल फोटो व सीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

रामशंकर की फाइल फोटो व सीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें