सरोजनीनगर। लखीमपुर खीरी के नीमा गांव के रहने वाले रूपचंद सरोजनीनगर स्थित गिंदन खेड़ा में किराये के मकान में पत्नी रिंकी बेटी नैना (4) और बेटे के साथ रह कर मजदूरी करते हैं। रूपचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम व ड्यूटी पर गए हुए थे। घर में पत्नी और बच्चे थे। नैना मकान की पहली मंजिल के जीने पर चढ़कर खेल रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह फर्श पर सिर के बल जा गिरी। पत्नी ने उसे पड़ोसियों की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।