फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्तों के साथ गोमती में नहा रहा युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के कुड़ियाघाट पर बृहस्पतिवार को गोमती में दोस्तों के साथ नहा रहे मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी अनुराग दीक्षित (26) की डूबने से मौत हो गई। घरवालों को सोशल मीडिया से घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

छोटे भाई जतिन ने बताया कि अनुराग अमीनाबाद स्थित कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह दोस्तों के साथ गोमती में नहाने गए थे। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चले गए और तैरना नहीं जानने से डूबने लगे। मदद के लिए चिल्लाने पर गोताखोर नदी में कूदे और किसी तरह अनुराग को बाहर निकाला। घटना की जानकारी ठाकुरगंज पुलिस को दी गई। वहीं, अनुराग के दोस्त चले गए।

पुलिस ने अनुराग को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली। इसके जरिये घरवालों को घटना का पता चला। वे पहले थाने और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जतिन ने शव की पहचान भाई के रूप में की। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि अभी तक घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। अगर वे तहरीर देते हैं तो जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। अनुराग के परिवार में पिता विजय और मां विजयलक्ष्मी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें