फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता की ड्रेस पहने कोर्ट पहुंचा युवक पकड़ा गया

Mon, 23 Feb 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी गुफरान।
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर एक केस के सिलसिले में पैरवी के लिए वकील की ड्रेस पहनकर कैंट के तोपखाना निवासी गुफरान पहुंच गया। शक होने पर अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया। छानबीन में पता चला कि गुफरान पेशे से अधिवक्ता नहीं है, बल्कि एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन






इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार दोपहर 23 वर्षीय गुफरान कोर्ट की तीसरी मंजिल पर एक मुकदमे की पैरवी के लिए वकील की वेशभूषा में पहुंचा था। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ताओं को उसके हाव-भाव और व्यवहार पर शक हुआ। उन्होंने उससे बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन और संबंधित दस्तावेज के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अधिवक्ताओं ने गुफरान को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दे दी। वजीरगंज पुलिस आरोपी गुफरान को पकड़ कर थाने ले गई।
एक्सीडेंट के मामले में पैरवी के लिए पहुंचा था कोर्ट
इंस्पेक्टर वजीरगंज ने बताया आरोपी गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।वह हजरतगंज थाने में 12 फरवरी को दर्ज हुए सड़क दुर्घटना के केस की पैरवी के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें