फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 25 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहनगंज के भागीरथपुर गांव मे मोनू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -ग्रामीण
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज इलाके के अगौना के पास रविवार को ई रिक्शा से बाइक टकरा जाने के कारण भागीरथपुर गांव निवासी मोनू (20) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर उनके साथ बैठे गांव के ही सुमित घायल हो गए। सुमित को गंभीर हालत में एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्र के भगीरथपुर निवासी कमला के मुताबिक बेटा मोनू अपने दोस्त सुमित के साथ रविवार शाम बाइक से घर का सामान लेने जा रहा था। रास्ते में अगौना गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे सामने से आ रहे ई रिक्शा से बाइक टकरा गई। हादसे में मोनू व सुमित घायल हो गए। ई रिक्शा चालक वाहन मौके पर छोड़ कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बेटे मोनू व सुमित को सीएचसी मोहनगंज पहुंचाते हुए मामले की जानकारी उन्हें दी।


अस्पताल में डॉक्टरों ने बेटे माेनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मृतक मोनू की मां कमला की तहरीर पर केस दर्ज कर ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर चोट लगने से ही मोनू की मौत हुई है।
विज्ञापन




अपनी लेन छोड़ कर जा रहे थे, हुई तेज टक्कर
अगौना के पास बाइक व ई रिक्शा की टक्कर पास में लगे एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक की रफ्तार तेज होने संग टक्कर होती दिख रही है। वहीं, बाइक सवार व ई रिक्शा दोनों अपनी लेन से अलग बीच से ही जा रहे थे, जिससे हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक बाइक से उछलकर बगल में खड्ड में जा गिरा तो दूसरा युवक खून के फव्वारे के बीच मौके पर ही गिर गया। वहीं ई रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया।



बार-बार पूछ रहे थे बीमार पिता, भैया कहां हैं...
मोनू अपनी मां कमला और पिता रामदास के दुलारे थे। मोनू की मौत के बाद मां कमला बिलख-बिलख कर रो रही हैं। बेटे की मौत से अंजान बीमार पिता रामदास परिजनों को रोता व लोगों भीड़ देख बार-बार यही पूछ रहे थे कि क्या हो गया बेटे को। भैया कहां हैं। बहन कमलेश कुमारी, ऊषा कुमारी, गूंजा और पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई अशोक व साेनू भी गमगीन हैं। माेनू अविवाहित थे, लेकिन खेती-बाड़ी सहित अन्य कार्यों में भाई की मदद करते हुए पिता का उपचार करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें