फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झालर लगा रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
प्रदर्शन करते सुहैल के परिजन व अन्य। 
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा की इज्जतनगर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर मकान के गृह प्रवेश की तैयारी के दौरान झालर लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सुहैल (24) की मौत हो गई। उसके परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के बैनर तले धरना देकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सुहैल के भाई की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार गाजियाबाद में रेलवे विभाग में नियंत्रक शारिब अब्बास ने कॉलोनी में मकान बनवाया है। शनिवार को इसका गृह प्रवेश है। शुक्रवार दोपहर हरदोई के संडीला का सुहैल छज्जे पर झालर लगाते समय पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने नियमों के विपरीत छज्जा सड़क की ओर बढ़ाकर बनाया, जबकि वहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।

प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज लोगों ने हरदोई सड़क जाम कर आधे घंटे तक नारेबाजी करते हुए लाइन को शिफ्ट कराने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान, महासचिव अजय यादव और प्रदेश प्रभारी सैफ ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। दुबग्गा बसंतकुंज उपकेंद्र के एसडीओ संदीप वर्मा और जेई ऋषि गोस्वामी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सुहैल के परिवार में पिता जुबैर, मां और भाई-बहन हैं। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

प्रदर्शन करते सुहैल के परिजन व अन्य। 

प्रदर्शन करते सुहैल के परिजन व अन्य। 

प्रदर्शन करते सुहैल के परिजन व अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें