फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Sat, 24 Jan 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिलीप कुमार वर्मा।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के मोहिनी पुरवा निवासी दिलीप कुमार वर्मा (38) ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का दावा है कि पत्नी से विवाद के बाद दिलीप ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


दिलीप के भाई राम विकास वर्मा ने बताया कि दिलीप ठेके पर मजदूरों की सप्लाई का काम करते थे। दोपहर करीब 12 बजे भाभी माधुरी ने उन्हें बताया कि आपसी विवाद के बाद दिलीप ने फंदा लगाकर जान दे दी है। राम विकास व परिवार के अन्य लोग जब मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे पहुंचे तो दिलीप का शव फंदे से लटका देखा। राम विकास ने भाभी माधुरी से पूछताछ की मांग की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दिलीप ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें