एसजीपीजीआई के दूर संचार टावर पर चढ़ा युवक। उससे बातचीत करते निदेशक डॉ आरके धीमान।
लखनऊ। एसजीपीजीआई के दूर संचार टावर पर मंगलवार को एक युवक चढ़ गया। वह तीन घंटे तक एक लड़की को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस और संस्थान के निदेशक ने किसी तरह उसे समझाकर उतारा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कैंपस में ही रहने वाला 27 वर्षीय इरशाद खान काफी समय से एसजीपीजीआई में विषैले जीव-जंतुओं का रेस्क्यू करता था। उसे संविदा पर रखा गया था। मंगलवार सुबह 9:30 बजे वह अचानक कैंपस में लगे दूर संचार टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और उसे उतारने का प्रयास किया।
इरशाद एक लड़की को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। लड़की के माता-पिता आए और करीब डेढ़ घंटे तक इरशाद उनसे बात करता रहा। 12 बजे पहुंचे संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने युवक से बात की। उनके आश्वासन पर इरशाद उतर आया। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह पहले इरशाद को कैंपस से निष्कासित कर ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था। इसके बाद से वह काफी परेशान था।
एसजीपीजीआई के दूर संचार टावर पर चढ़ा युवक। उससे बातचीत करते निदेशक डॉ आरके धीमान।
एसजीपीजीआई के दूर संचार टावर पर चढ़ा युवक। उससे बातचीत करते निदेशक डॉ आरके धीमान।