फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी पर चढ़ा युवक, कहा मीडिया आने पर उतरूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर हनुमंत नगर कॉलोनी के सामने स्थित पानी की टंकी पर एक सिरफिरा चढ़ गया। वह युवक टंकी पर चढ़ने के बाद आत्महत्याएं करने जैसे इशारे करने लगा। हालांकि इस दौरान वह लोगों से बात कर रहा था। उसकी मांग यह थी कि मीडिया को बुलाया जाए। मीडिया के आने के बाद वह खुद नीचे उतर आएगा।
विज्ञापन


मीडिया व पुलिस को बुलाने और न आने पर नीचे कूदने की धमकी दिए जाने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग आधे घंटे के मान-मनौव्वल पर नीचे उतरा।

कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग दस बजे पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ने और मीडिया व पुलिस को बुलाने की मांग पर वह पहुंचे। काफी देर तक वह नीचे उतरने के लिए नहीं तैयार हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

मीडिया पहुंची तो नीचे उतरा

वह सिरफिरा युवक वाकई सिर्फ मीडिया के लिए ही ऊपर चढ़ा था। जब मीडिया व पुलिस के आ जाने की बात बताई गई तो वह नीचे उतरा। थाना राम जन्मभूमि विनेश सिंह यादव ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ा लगभग 30 वर्षीय युवक बातचीत में दिमागी रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है।

उसने अपना नाम उमेश कुमार निवासी छत्तीसगढ़ बताया। उसका कहना था कि छत्तीसगढ़ में पुलिस ने उसके खिलाफ 110 की कार्रवाई कर दी है, जिसके कारण वह यहां भाग कर आ गया है। पूछताछ के बाद उसे छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया है।

उसके इस कारनामे से क्षेत्र में लगभग दो घंटे तनाव की स्थित बनी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें