फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDM ऑफिस में पहुंची युवती बोली, साहब! बाजा बाजी की न बाजी... पढ़ें, पूरा मामला

Thu, 18 Jan 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

हर युवा की जुबान पर भोजपुरी गीत ‘बाजा बाजी की न बाजी...’ की यह लाइन एसडीएम के दफ्तर में बुधवार को सुनने को मिली जब एक दुल्हन बनने वाली युवती हाथ में शादी का कार्ड व प्रार्थना पत्र के साथ दाखिल हुई।

विज्ञापन


उसने आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि... एसडीएम साहब! बाजा बाजी की न बाजी। यह सुन एसडीएम ने आवेदन का अवलोकन कर कोतवाली की रिपोर्ट पर बैंड बाजा व डीजे के लिए परमिशन देने का आश्वासन दिया।

न्यायालय के आदेश पर धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों के साथ शादी-समारोह में भी बैंड बाजे की परमिशन लेने का मामला सुखिर्यों में आने के बाद जिले के एसडीएम कार्यालय में अनुमति का पहला आवेदन आया। यह आवेदन स्वयं दुल्हन बनने वाली युवती लेकर पहुंची। युवती का विवाह 22 जनवरी को होना तय है।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय पहुंची युवती काफी इंतजार के बाद एसडीएम से मिली तो उसने शादी का कार्ड व आवेदन देने के साथ बोली कि एसडीएम साहब! बाजा बाजी की न बाजी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट मिलते ही दे दी जाएगी अनुमति

एसडीएम से अनुमति लेने पहुंची युवती
इस पर एसडीएम ने आवेदन को कोतवाली पुलिस को अग्रसारित कर उसे बाजा बजाने की अनुमति देने का भरोसा दिया। युवती ने बताया कि उसके पिता शादी के अन्य कामों में व्यस्त है तो मां बीमार है। घर में बड़ी होने के बाद उसे ही इस काम के लिए आना पड़ा।

एससडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह का कहना है कि वैवाहिक समारोह पर बैंड बाजा व डीजे की परमिशन के लिए युवती का पहला आवेदन है। पुलिस रिपोर्ट मिलते ही उसे बैंड बाजे की परमिशन दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें