फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल पर रोटी बनाते समय कारीगर ने थूका, गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर चौराहे पर स्थित मुरादाबादी बिरयानी की दुकान में रोटी बनाते वक्त उसमें थूकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पारा पुलिस ने रोटी बनाने वाले कारीगर अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर दरोगा विनय पटेल के मुताबिक दो मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें दुकान पर काम करने वाला युवक रोटी बनाते वक्त उसमें थूकते दिखाई पड़ा। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो बुद्धेश्वर चौराहे पर स्थित मुरादाबादी बिरयानी की दुकान का है। वीडियो में दिख रहा युवक दुकान का कारीगर बाराबंकी कोठी भानमऊ निवासी अनस है। जांच के बाद दरोगा विनय पटेल में आरोपी अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी अनस को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें