फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कीर्तन यात्रा में दिखा प्रकाश और संगीत का अद्भुत संगम

Mon, 03 Nov 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कीर्तन यात्रा में दिखा प्रकाश और संगीत का अद्भुत संगम
विज्ञापन
लखनऊ। पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को खूबसूरत पालकी में विराजमान किया गया। पालकी को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सतरंगी चादरों से सजाया गया। हजारों की संख्या में संगत नंगे पैर, हाथ जोड़े, भक्ति भाव में लीन ''''वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह'''' के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह खूबसूरत नजारा गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई कीर्तन यात्रा में देखने को मिला। नाका हिंडोला गुरुद्वारा समिति की ओर से यह आयोजन किया गया। इसमें प्रकाश और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे गुरुद्वारा से यात्रा का शुभारंभ हुआ। चारबाग, बासमंडी, लाटूश मार्ग, अमीनाबाद होते हुए वापस नाका गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल रागी जत्थों ने मधुर स्वर में शबद-कीर्तन का गायन किया। ''नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला'' से सड़कें गुंजायमान रहीं। गुरुवाणी की ये पवित्र धुनें सुनने वालों को एक शांति और अलौकिक आनंद प्रदान कर रही थीं। वहीं, सिख युवकों ने पारंपरिक गतका के शानदार करतब दिखाए। नाका गुरुद्वारा के अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह, यूपी सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह सरबजीत सिंह, सचिव हरमीत सिंह व हजारों लोग मौजूद रहे।

यात्रा में दिखा एकता और सेवा का अनुपम नजारा
कीर्तन यात्रा एकता और सेवा का अनुपम नजारा देखने को मिला। मार्ग के दोनों ओर जगह-जगह लंगर लगाए गए, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाई और पानी का छिड़काव किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें