फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के इस 'ऑफर' से शरमा गए क्लिंटन!

Fri, 18 Jul 2014 12:48 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के जबरौली गांव में आए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के सामने एक महिला ने ऐसा प्रस्ताव रख दिया कि वह शरमा गए।
विज्ञापन


वाक्या कुछ ऐसा था कि बिल क्लिंटन भारत की महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात कर रहे थे। वहीं एक महिला ने उनके सामने अमेरिका में भी हिलेरी क्लिंटन को प्रेसिडेंट बनवाने की मांग रख डाली।

यह सुनकर बिल क्लिंटन शरमा कर ही रह गए। हालांकि उन्होंने ऐसा करने के लिए सहमति भी दी।

क्षेत्रीय नेताओं में गजब का उत्साह

क्लिंटन के आने से जबरौली का माहौल बृहस्पतिवार को किसी उत्सव से कम नहीं था। माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए यहां सवेरे से ग्रामीणों का मजमा लग गया।

हर कोई क्लिंटन की एक झलक पाने के लिए किसी तरह विद्यालय परिसर में दाखिल हो जाने की जुगत में था। जबकि परिसर दस बजे तक ही कार्यक्रम में आमंत्रित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों, आयोजन अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों से भर गया।

अकसर गांव से गायब रहने वाले क्षेत्रीय नेता परिसर में दाखिल हो गए, उनमें से किसी ने क्लिंटन के स्वागत में होर्डिंग लगाई थी तो किसी ने बैनर टंगवाए।

उतारी क्लिंटन की आरती

क्लिंटन का इंतजार करते-करते दोपहर के 12 बज गए। इसी दौरान तीन-चार गाड़ियों का काफिला दिखा, भीड़ ने क्लिंटन के आने की शोर मचाया, मीडियाकर्मी गेट की ओर दौड़ पड़े। पर, निराशा हाथ लगी।

माहौल फिर शांत। करीब 1:20 बजे नौ-दस गाड़ियों का काफिला आया और मुस्कराते हुए क्लिंटन मुखातिब हुए। आगे बढ़े तो स्कूली बच्चों ने माला पहनाई और आरती उतारी।

लेकिन भारतीय मीडियाकर्मियों को निर्धारित सीमा में घुसने से रोक दिया गया। जबकि कुछ ग्रामीण कंटीली झाड़ियों को पार करते हुए किसी तरह सुरक्षा घेरे तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

तो बहुत से ग्रामीण इस स्थिति से बचने के लिए धूप में भी मकानों की छतों पर घंटों खडे़ रहे।

होर्डिंग में भाजपा नेताओं की भी फोटो

बिल क्लिंटन से मुलाकात न हो पाने पर जबरौली के रहने वाले भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी ने कड़ा विरोध जताया।

दरअसल वीरेंद्र ने रायबरेली रोड से जबरौली तक चार किलोमीटर के रास्ते में कई जगह भाजपा नेताओं के साथ अपनी फोटो वाली होर्डिंग लगा रखी थीं।

वहीं क्लिंटन से मुलाकात न होने पर विधायक चंद्रा रावत ने भी अफसोस जताया। उन्हें नहीं बुलाया गया था, वह अपने से कार्यक्रम स्थल पहुंची थीं।
विज्ञापन

हिलेरी व चेल्सी को भी था आना

बिल क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी हिलेरी व बेटी चेल्सी को भी जबरौली आना था।

क्लिंटन फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि चेल्सी हाल में मां बनी हैं। इसके चलते वह नहीं आ पाईं।

उनके जगह उनकी दोस्त सारा हेनिंग और हिलेरी क्लिंटन के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी सहायक मौरा पाली कार्यक्रम में शमिल हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें