फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आत्मदाह करने विधान भवन के सामने पहुंची महिला को पकड़ा

Sat, 28 Feb 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संध्या सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। कब्जेदारी के विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान मानकनगर न्यू श्रीनगर निवासी संध्या सिंह ने शुक्रवार दोपहर विधान भवन के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पहले से तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते में उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक संध्या सिंह का पड़ोसी इकबाल सिंह से जमीन विवाद है। आरोप है कि इकबाल सिंह ने उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर आरोपी संध्या सिंह और उनके परिवार को धमकी देता है। इस मामले में उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की पर हमेशा आश्वासन ही मिला। संध्या का आरोप है कि उन्होंने जमीन विवाद को हल करने के लिए पैमाइश कराए जाने का भी आवेदन किया था, पर अब तक पैमाइश नहीं कराई गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो शुक्रवार को वह विधान भवन के सामने आत्मदाह करने के लिए पहुंच गईं। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि मानकनगर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। संध्या को आश्वासन दिया गया है कि पुलिस व राजस्व विभाग मिलकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें