फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन की बेटी से शादी न कराने पर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। कुबहरा गांव में दो सप्ताह पहले सरसों के खेत में जिस महिला का कंकाल मिला था, उसकी हत्या की गई थी। पड़ोसी युवक ने उसका गला दबाया था। पुलिस ने सोमवार को वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शव की पहचान पूनम (30) के रूप में हुई थी। पूछताछ में आरोपी आशीष कुमार ने जुर्म कबूल लिया है। वह पूनम की बहन की बेटी से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने पूनम से बात भी की थी। हालांकि, पूनम की बहन की बेटी की शादी कहीं और तय हो गई, जिससे आरोपी नाराज था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 12 दिसंबर की सुबह पूनम की हत्या की थी। इसके बाद शव सरसों के खेत में फेंक दिया। पूनम के लापता होने पर परिवारवालों ने 13 दिसंबर को नगराम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




सात जनवरी को मिला था शव

सात जनवरी को सरसों के खेत में कंकाल मिला था। इसके पास मिली साड़ी के आधार पर पहचान करते हुए पीतांबर ने शव उनकी पत्नी पूनम का होने की आशंका जताई। पूनम के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। पूनम के पिता व्यापारी रावत की तहरीर पर नगराम पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ-साथ फॉरेंसिक जांच व डीएनए परीक्षण के लिए नमूने भेजे थे। हालांकि, अभी तक डीएनए रिपोर्ट नहीं मिली है।



पूनम से बात करता था आशीष

एडीसीपी रल्ला पल्ली बसंथ ने बताया कि सर्विलांस सेल की मदद से छानबीन में पता चला है कि आशीष और पूनम में बातचीत होती थी। वह पूनम से प्रेम करता था। पूनम ने बड़ी बहन की बेटी से उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया था। ऐसा न होने पर आशीष खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। साजिश के तहत उसने 12 दिसंबर की सुबह पूनम को गांव में हंसराज की बाग में मिलने बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया और आशीष ने पूनम की हत्या कर दी। आरोपी ने शाम को शव सरसों के खेत में ले जाकर फेंक दिया। आशीष ने पूनम की माला-लॉकेट और एक जोड़ी पायल उतारकर अपने घर में छिपा दी थी। पुलिस ने उसके घर से जेवर बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें