फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में महिला से जबरदस्ती कांग्रेस को वोट डलवाने का आरोप, पीठासीन अधिकारी को हटाया

Mon, 06 May 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मीडिया को बयान देतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक महिला ने पीठासीन अधिकारी पर जबरन कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि वह कमल को वोट करना चाहती थी लेकिन पीठासीन अधिकारी ने जबरन कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवा दिया। जिस पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए आयोग से शिकायत की। पीठासीन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


ये मामला जिले की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 316 गूजर टोला का है। मामले पर गौरीगंज के उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट किया जिसमें महिला कह रही है कि वह कमल को वोट करना चाहती थी लेकिन अधिकारी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती पंजे का बटन दबा दिया।
विज्ञापन

 
वहीं, मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में हार की संभावना से डर गए हैं इसलिए वह वायनाड भाग गए। अमेठी की जनता उन्हें जरूर जवाब देगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें