फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के लोकभवन से निकलने से पहले महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कंप

Tue, 13 Nov 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मड़ियांव में एक दबंग महिला की अवैध वसूली से परेशान मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे दो महिलाओं ने विधानभवन गेट नंबर-3 के सामने पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने पहुंचाया। दोनों ने मड़ियांव पुलिस पर दबंग महिला का साथ देने का आरोप लगाया। वहीं, उसकी शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों महिलाओं को घर भेजा। इस दौरान विधानभवन के सामने लोक भवन में मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक चल रही थी।

विज्ञापन


पीड़िता सैयद अली की पत्नी आसमां खातून केशवनगर मोड़ पर झोपड़ी डालकर रहती है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली कमलेश कुमारी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पीड़िता के मुताबिक, वह पांच साल से नजूल की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रही है। इस जमीन को अपना बताकर कमलेश ने उससे एक लाख रुपये झटक लिए।

यही नहीं, करीब महीनेभर से वह झोपड़ी के बदले में 25 हजार रुपये मांग रही थी। इनकार पर महिला व उसके पति अयोध्या ने शनिवार को कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। आसमां की पिटाई कर 25 हजार रुपये लूट लिए और धमकाते हुए भाग निकले। 25 अक्तूबर को ट्रांस गोमती कार्यालय में आरोपी का बयान भी लिया जा चुका है। यही नहीं, आरोपी महिला पुलिस से साठगांठ कर कुछ लोगों पर हरिजन एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन


सहमा हुआ है पूरा इलाका
दूसरी महिला मीर मंसूर आलम फैजुल्लागंज की रहने वाली थी। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति की केशव नगर मोड़ पर पंक्चर की दुकान है। पास में ही कमलेश कुमारी की भी दुकान है, जहां पर रहने वाले अज्ञात लड़के मीर मंसूर की दुकान पर आने वाले ग्राहक को जबरदस्ती अपनी दुकान पर पर ले जाते हैँ। विरोध पर आरोपी महिला हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें