इकबाल अंसारी का कहना है कि एक महिला और एक पुरुष उनसे मिलने आए थे बात-बात में वे हाथापाई पर उतर आए। इकबाल अंसारी के अनुसार जिस तरह से उन पर हमला हुआ है, उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है, उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
वहीं, वर्तिका सिंह ने बताया कि वह अयोध्या रामलला का दर्शन करने आईं थीं। इकबाल अंसारी से मिलने गईं थीं लेकिन इकबाल से बातचीत के दौरान वह भड़क गये और बुरा बर्ताव करने लगे। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक व युवती से पूछताछ की जा रही है। उनके नाम व पते का सत्यापन किया जा रहा है। महिला अंतरराष्ट्रीय शूटर है कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।