फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूमों के साथ महिला ने किया आत्मदाह, घरेलू कलह बताई जा रही वजह

Mon, 20 Apr 2020 09:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महोली (सीतापुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ सोमवार को आत्मदाह कर लिया। हादसे में मां और बेटों सहित तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिजन खेत पर काम कर रहे थे। घटना के पीछे घरेलू कलह वजह मानी जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर ग्रंट गांव निवासी सुंदरलाल अपने भाई चंद्रिका, दो साले अशोक व छोटू के साथ सोमवार दोपहर खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इस बीच उसकी पत्नी रजनी (30), डेढ़ साल का बेटा प्रवेश व चार माह का पुत्र विकास घर में थे।

दोपहर करीब दो बजे अचानक सुंदरलाल के घर में धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। यह देख कर फौरन गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो सुंदरलाल की पत्नी रजनी पुत्र प्रवेश व विकास आग से झुलस कर मृत हो चुके थे। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ सदर महेंद्र सिंह व कोतवाल राजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


घटना को लेकर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव से पहुंचे मृतका के पिता जानकी प्रसाद ने कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें