फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने के लिए कलेजे के टुकड़े को पांच हजार में बेचा

Tue, 10 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में ममता को ताक पर रखते हुए एक मां ने मोबाइल व बैग खरीदने के लिए अपने डेढ़ साल के बच्चे को पांच हजार में बेच दिया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बच्चे को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन


शहर के हौसिला नगर कालोनी में एक ईसाई परिवार रहता है। परिवार की मुखिया कमील का कहना है कि उसने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रीना की शादी आजमगढ़ निवासी विक्टर के साथ की थी।

आपसी अनबन के चलते पति-पत्नी दो वर्ष से अलग हैं और उनकी पुत्री रीना अपने मायके में उसके साथ रहती है। रविवार दोपहर उनका डेढ़ साल का नाती घर से गायब हो गया।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद शाम चार बजे रीना नाका इलाके में मिली। घर लाकर बच्चे की बाबत पूछताछ में वह इधर-उधर की बात करती रही।

 
विज्ञापन

बताया नहीं कर पा रही थी परवरिश

वो बच्चा जिसे पैसे के लिए बेचा गया - फोटो : amar ujala
इस पर कमील अपने बेटे के साथ कोतवाली पहुंच शिकायत दी और रीना को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रीना की निशानदेही पर लखनऊ से बच्चे को बरामद कर लिया। रीना ने मोबाइल व बैग खरीदने के लिए बच्चे को पांच हजार में बेच दिया था।

कमील का कहना है कि रीना पर बेहद बेहद लापरवाह है और उलटी-सीधी हरकतें करती रहती थी। वहीं रीना का कहना है कि उसने बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए एक आदमी को दे दिया था। बेटे को बेचने का इल्जाम गलत है। परिवार बेटे की परवरिश नहीं कर पा रहा था।

इस बाबत नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मां की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही। परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। बच्चा खोजकर परिवार के हवाले किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें